6 August 2026

देहरादून : दीपावली से पूर्व केंद्र की भांति 3% डीए एवं अक्टूबर का वेतन देने की मांग उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड ने की है।

संगठन के प्रदेश संरक्षक पंचम सिंह बिष्ट प्रदेश अध्यक्ष आर एस यरी एवं प्रदेश महामंत्री अशोक राज उनियाल ने एक संयुक्त बयान में प्रदेश सरकार से अनुरोध किया है कि प्रदेश के कर्मचारी शिक्षकों को दीपावली से पूर्व तीन प्रतिशत डीए और माह अक्टूबर का वेतन दीपावली से पूर्व आहरित करने के निर्देश जारी करने का अनुरोध किया कर्मचारी नेताओं ने प्रदेश सरकार से यह भी मांग की है कि आठवें वेतन आयोग के लिए भी सरकार बजट का प्रावधान करें उन्होंने यह भी कहा कि उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के साथ हुई विगत महा शासन में हुई बैठक में जिन मुद्दों पर सहमति बनी थी उनके साथ ना देश जारी किया जाए और अन्य लंबित मामलों के संबंध में सरकार त्वरित कार्रवाई करें।

 

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *