लारा और मुरली का नहीं कर सकते हैं फॉलो ….

शायद ही ऐसा कोई क्रिकेट प्रेमी होगा जो ब्राइन चाल्स लारा और मैथया मुरलीधरन का कायल न हो, इनके बड़े ही असामान्य रिकॉड रहे है जिनको खेलते देखना ही अपने आप में एक अलग अहसास होता होता था, अगर आप क्रिकेट प्रेमी के साथ क्रिकेट भी खेलते हैं तो आप का कोई न कोई पसंदीदा खिलाडी जरूर होगा वो सचिन हो सकता हैं , वो पोंटिंग हो सकता है , वो वाशिम अकरम हो सकता है , या कोई भी और जाहिर सी बात है कि आप अपने खेल में उनको अनुसरण करना चाहोगे। उनके खेलने के तरीके को आत्मसाद करना चाहोगे।

अगर आप किसी बल्लेबाज़ के खेलने के तरीके को अपनाना चाहते हो तो सचिन, दर्विड, अटापटु, गैरी क्रिस्टन, स्टीव वा आदि बल्लेबाज़ों को आसानी से कॉपी कर सकते हैं क्यों कि इनका खेलना का तरीका बेहद आसान है , गेंदबाज़ी में देखा जाये तो शेन वार्न और ग्लेन मैकग्राथ का गेंदबाज़ी का एक्शन बहुत सामान्य है आप आसानी से इनके गेंदबाज़ी के तरीके को अपना सकते हैं।

परन्तु आप लारा और मुरलीधरन के खेलने के तरीके को नहीं अपना सकते क्यों कि इनका खेलने का तरीका असामान्य है ! अगर ब्रायन लारा कि बात करें तो कितना भी तेज गेंदबाज़ हो उसकी गेंद जब पिच पर टप्पा खाती थी तक जाकर लारा अपनी टाइमिंग सेट करते थे, किसी भी गेंद को खेलने के लिए वो माइक्रोसैकेण्ड में निर्णय लेकर शॉट खेलते थे इनके खेलने के तरीके को copy करना लगभग नामुकिन है। साथ ही अगर हम मुरलीधरन कि बात कि करे तो विश्व के सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ो में इनकी गिनिती होती है , मुरली की कोहनी कि हड्डी का जुड़ाव असामान्य है! जिस कारन वो अपनी कलाई को जिस तरीके से घूमते थे वैसा सामान्य आदमी नहीं घुमा सकता है! एक शोधि टीवी चैनल ने विशेष कैमरों को इनके शरीर पे लगा के यह साबित किया है, कि लारा और मुरली को कॉपी करना लगभग नामुमकिन है

समीक्षक –
उपेंद्र पंवार उर्फ़ उप्पी भाई
