7 August 2026

प्रेमनगर में ट्रक फंसा घंटो जाम, आम आदमी परेशान।

प्रेमनगर में ट्रक फंसा घंटो जाम, आम आदमी परेशान।

आज प्रेमनगर में विकासनगर की तरफ जाने वाली रोड पर एक ट्रक सड़क के बीचो बीच ख़राब हो गया जिस कारण घंटो जाम की वजह से आम आदमियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा , यह बताया जा रहा है कि ट्रक कि बैटरी खराब हो गयी थी जिस कारण वो चल नहीं पा रहा था |

वह समय दफ्फ्तर, स्कूल और कॉलेज जाने वालो के साथ आम राहगीरों का अपने काम पर जाने का था जिससे बड़ी संख्या में में लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा। फिर पुलिस कि मदद से परिवहन को सुचारु किया जा सका। सभी को अपने कार्यस्थल पर पहुंचने में देरी हुई वही अगर इस समय प्रेमनगर में कोई VVIP का आवागमन होता तो शायद जाम खुलने में जरा भी समय नहीं लगता। पर नियति ने शायद आम नागरिक के भाग्य में परेशानी और इंतज़ार झेलना ही कहा है

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *