आज का दिन उत्तराखंड की इन महिलाओं के लिए एक विशेष दिन है। महिलाओं और किशोरियों के उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने आज 13 महिलाओं को वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया और साथ ही 32 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए।
इस वर्ष वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 महिलाओं और किशोरियों को सम्मानित किया गया। इनमें शामिल हैं: गढ़वाली संगीत की अध्यापिका डाॅ. माधुरी बड़थ्वाल (देहरादून), गुलदार से अपनी सास को बचाने वाली विनीता देवी (रुद्रप्रयाग), खेल में प्रीति गोस्वामी (अल्मोड़ा), हस्तशिल्प में नर्मदा देवी रावत (चमोली), साहित्य में सोनिया आर्या (चंपावत), खेल में नेहा देवली (बागेश्वर), संगीता राणा (हरिद्वार), विज्ञान में सुधा पाल (नैनीताल), अंकिता ध्यानी (पौड़ी), सामाजिक क्षेत्र में शकुंतला दताल (पिथौरागढ़) और रीना उनियाल (टिहरी गढ़वाल), तथा पैरा बैडमिंटन में ननदीप कौर (उधमसिंह नगर) और सामाजिक कार्य में गीता गैरोला (उत्तरकाशी) शामिल हैं।


