31 August 2026

आवारा पशु दे रहे किसी बड़े हादसे का संकेत 

आवारा पशु दे रहे किसी बड़े हादसे का संकेत


देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में लगातार आवारा पशुओ बड़ती हुई की संख्या में तेजी बड़ती हुई देखने को मिल रही है जो अक्सर सड़क पर सोते, घूमते, लड़ते दिख जाते है जिसे गाड़ी चलाने वालो को न केवल दिक्कत का सम्मान करना पड़ता है बल्कि ये किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहे है। वाहन चलाने वाले इन पशुओ के सामने भयभीत होकर गाडी चलाते हैं, ये पशु गाय और सांड के तौर पर देखने को मिल रहे हैं जब ये मुख्य मार्ग पर सो रहे होते हैं लम्बा जाम तक लग जाता है।

बीते बुधवार को दो सांडो की प्रेमनगर बाजार में लड़ाई हो गयी जिससे बाजार में कुछ समय के लिए अफडा- तफडी का माहौल बन गया एक स्कूटर सवार महिला उस भगदड़ का शिकार हो गयी और स्कूटी के साथ गिर पड़ी हलाकि उसको कोई गंभीर चोट नहीं आयी। साथ ही इन लड़ते जानवरो ने दुकानों के सामने को भी नुकसान पहुंचाया , जल्द ही इसका स्थाई समाधान ढूंढा जाना चाहिए ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *