12 November 2026

गुजरात के ‘भारत एकता पर्व’ में छाया उत्तराखंड का स्वाद

गुजरात के ‘भारत एकता पर्व’ में छाया उत्तराखंड का स्वाद, पहाड़ी व्यंजनों के दीवाने हुए पर्यटक
अहमदाबाद/देहरादून: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मोत्सव के अवसर पर 31 अक्टूबर से गुजरात में शुरू हुए अखिल भारतीय पर्यटन मेले ‘भारत एकता पर्व’ में उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों ने धूम मचा रखी है। मेले में आने वाला हर पर्यटक उत्तराखंड के स्टॉल की ओर खिंचा चला आ रहा है। पहाड़ी मसालों और देसी घी की भीनी-भीनी खुशबू लोगों को स्टॉल तक खींच लाती है और एक बार इन व्यंजनों का स्वाद चखने के बाद कोई भी इनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाता।
hhahh
पारंपरिक बर्तनों में परोसा जा रहा है ‘पहाड़ी जायका’
उत्तराखंड के स्टॉल पर सैलानियों को राज्य की समृद्ध संस्कृति और खानपान से रूबरू कराया जा रहा है। यहाँ आने वाले मेहमानों को लाल चावल का भात, मंडवे (रागी) की गरमा-गरम रोटी, चैंसू, फाणू, काफली और झंगोरे की स्वादिष्ट खीर जैसे कई लजीज व्यंजन परोसे जा रहे हैं। इस अनुभव को और भी खास बनाने के लिए इन पकवानों को उत्तराखंड के पारंपरिक बर्तनों में परोसा जा रहा है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है।
इनकी मेहनत से देशभर में पहुंच रहा पहाड़ का स्वाद
देश के कोने-कोने से आए पर्यटकों तक उत्तराखंड के इस असली जायके को पहुंचाने के पीछे पर्यटन विभाग की टीम की कड़ी मेहनत है। इस सफल आयोजन में गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) के वीरेंद्र राणा, संजय शर्मा, सुशील पंवार और कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) के विनोद नेगी के साथ 10 अन्य सहयोगी कर्मचारियों (सपोर्टिंग स्टाफ) की टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *