4 October 2026

विंटर गेम्स एसोसिएशन को नई कार्यकारिणी

विंटर गेम्स एसोसिएशन को नई कार्यकारिणी

देहरादून, 2 अक्टूबर 2026।
विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। देहरादून में आयोजित चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी एस.एस. पांगती (IAS) की देखरेख में संपन्न हुई।

hhahh

चुनाव में अजय भट्ट को एसोसिएशन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अभिमन्यु पाटवाल को सचिव और सुशील पंवार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, एस.पी.एस. रावत और विजेंद्र जी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अजय भट्ट ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उत्तराखंड में विंटर गेम्स के विकास के लिए कार्य करने का अवसर है। उन्होंने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और तकनीकी अधिकारियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा राज्य में विंटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास की बात कही।

अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में विंटर स्पोर्ट्स की प्राकृतिक संभावनाएं हैं और एसोसिएशन इन संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए कार्य करेगी।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान लक्ष्मण मेहता, जे.पी. जोशी, अरविंद ज्याला और सतीश बहुलहंडी सहित एसोसिएशन के कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और विंटर गेम्स के विकास में सहयोग जारी रखने की बात कही।

इस अवसर पर टेनजिंग नॉर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड से सम्मानित एस.पी. चमोली का भी अभिनंदन किया गया। एसोसिएशन की ओर से उन्हें उनकी उपलब्धि और विंटर एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में योगदान के लिए बधाई दी गई।

कार्यक्रम के समापन पर अजय भट्ट ने निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ सदस्यों, पदाधिकारियों और उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने सामूहिक सहयोग से एसोसिएशन को आगे बढ़ाने की बात कही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *