23 September 2026

15 अक्टूबर के बाद खुद ग्राउंड पर उतरेंगे मुख्यमंत्री

देहरादून (उत्तराखंड ब्यूरो):
उत्तराखंड में मानसून के सीजन के बाद अब सड़कों को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश की बदहाल और गड्ढों से भरी सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है。
hhahh
मुख्यमंत्री ने सचिवालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि राज्य की सभी सड़कों को आगामी 15 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से गड्ढा मुक्त (Pothole-free) कर दिया जाए। 
सीएम धामी ने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि सड़कों की मरम्मत और सुधारीकरण के कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि तय समयसीमा के भीतर सड़कें ठीक नहीं की गईं, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *