IWPL के लिए यूनाइटेड उत्तराखंड की व्हीलचेयर टीम घोषित

IPL की तर्ज पर दिव्यांग जनो का क्रिकेट टुनामेंट पांचवा IWPL (INDIAN WHEELCHAIR PREMIER LEADGE ) 17 जून से द्वारिका नई दिल्ली में प्रारम्भ होने जा रहा है इसका समापन्न 23 जून को होना है इस अनोखे और ऐतिहासिक टूनामेंट में 8 टीम प्रतिभागिता करेगी यह टूनामेंट DCCBI के अंतर्गत किया जाता है।

इस क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम के चयनित खिलाड़ियों की घोषणा भी हो चुकी है यह टीम मनोज परमार की कप्तानी में खेलेगी जिसमे धनवीर सिंह उप कप्तान होंगे टीम के कोच की जिम्मेदारी विपिन लाम्बा के कंधो पर होगी , उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट बोर्ड के अध्य्क्ष गणेश शाह टीम प्रबंधक की भूमिका में नज़र आएंगे। पूरी टीम इस प्रकार से है मनोज परमार (कप्तान), धनवीर सिंह (उप कप्तान ), सुबोध कुमार , हरेंद्र, विकाश लाम्बा , मनु सिंह , कमल, मोहित , अशोक तिवारी , आकाश पटेल जमशेर , पीलाबाबू , श्रीलाल , काशीनाथ काले , आदि कोच विपिन लम्बा और प्रबंधक गणेश शाह। उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट बोर्ड के अध्य्क्ष गणेश शाह ने उत्तराखंड मंथन को बताया कि उत्तराखंड कि टीम IWPL के लिए पुरे तरीके से तैयार है और इस टूनामेंट को ले कर काफी उत्साहित भी है
