
नंदप्रयाग एक छोटा सा कस्बा है जो बद्रीनाथ मार्ग पर चमोली नगर के पास बसा हुआ है नंदप्रयाग का अपना पोराणिक इतिहास है इसका पुराना नाम कन्दासु था पर अब किसी भी रिकॉड मे यह नाम अंकित नहीं है अब इसको नंदप्रयाग के नाम से ही जाना जाता है।

नंदप्रयाग मे जो संगम है उसमे बद्रीनाथ से प्रवाहित हो रही अलकनंदा नदी का मिलन नन्दाकानी नदी से होता है , नन्दाकानी नदी का जल अपवित्र माना जाता है इसको कभी भी देवताओ पर नहीं चढ़ाया जाता है ,
ऐसा माना जाता है की माता पार्वती ने नन्दाकानी नदी मे अपने प्रसव कालीन कपड़ो को धोया था तब से यह अपवित्र मानी जाती है।
