slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा। -

देहरादून। ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत जिला स्तर पर जूनियर इंजीनियर और रोजगार सेवकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सचिवालय में हुई उत्तराखंड राज्य रोजगार गारंटी परिषद की बैठक में इसके निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन पदों को भरने से विकास कार्यों में तेजी लाई जा सकेगी।

ग्राम्य विकास मंत्री जोशी ने बैठक में परिषद के कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मेरा गांव-मेरी सड़क योजना को विकासखंड स्तर पर भी तेजी से लागू करने के निर्देश दिए, ताकि गांवों को सड़क से जोड़ा जा सके।

साथ ही कहा कि योजना के क्रियान्वयन में उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से उत्तराखंड को हरसंभव वित्तीय सहायता मिल रही है। योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने का दायित्व अधिकारियों का है। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि केंद्र से प्राप्त वित्तीय सहायता का सही उपयोग हो, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद को इसका लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *