July 13, 2024

देहरादूनः उत्तराखंड की दो विधानसभाओं में हुए उपचुनाव कांग्रेस ने जीत लिया है। बदरीनाथ विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राजेन्द्र सिंह भंडारी को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कांग्रेस के लखपतबुटोला ने हराया ।

दूसरी तरफ, मंगलौर उपचुनाव में कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को हराया है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले राजेन्द्र सिंह भंडारी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। जिस कारण यह सीट खाली हो गई थी। वहीं मंगलौर उपचुनाव में कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को हराया।
कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन को 31710 और भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को 31261 वोट मिले। जबकि बसपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे।
2022 विधानसभा चुनाव में मंगलौर सीट पर बहुजन समाज पार्टी के सरवत करीम अंसारी ने काजी निजामुद्दीन को 529 मतों के अंतर से हराया था। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।
