कोर्ट में पेश होगा मुर्गा

पहली बार ही आपने सुना होगा की की किसी कोर्ट में मुर्गा साबुत क तौर पर पेश होगा और निश्चित रूप से आपकी हंसी भी छूट गयी होगी की आखिर एक मुर्गा कैसे और क्यों कोर्ट में पेश हो रहा है , आप कुछ भी सोचे पर ये बात सोलह आने सच्ची है कि एक मुर्गे कि कोर्ट में पेशी होने जा रही है।

यह बात है पंजाब के बठिंडा कि यहाँ एक अजीब मामली प्रकाश में आया है यह एक मुर्गा पुलिस केश में प्रॉपर्टी बना है अदालत में पेश होने तक पुलिस का पूरा संरक्षण मुर्गे को मिल रहा है इसके पीछे कि वजह यह है कि पुलिस ने मुर्गे कि लड़ाई आयोजित करने वाले एक शख्श को गिरफ्दार किया है जिस के पास से एक मुर्गा और लगभग आधे दर्जन ट्राफिया प्राप्त हुई है।

अब मुर्गा और पुलिस की सम्पति बन गयी है ताकि पुलिस अपराधी के खिलाफ अदालत में ट्राफी और मुर्गा दिखा कर आरोप सिद्ध कर सके जिस कारण पुलिस को ट्राफी के साथ जिन्दा मुर्गे को कोर्ट में पेश करना होगा।
