दुल्हनों की पहली पसंद है टिहरी नथ

हर लड़की जब दुलहन बनती है तो वो किसी भी श्रृंगार के साथ समझौता नहीं करती है हर एक श्रृंगार सामग्री को चुन के खरीदती है फिर वो कपडे हो, कॉस्मेटिक हो या गहने हो उसे हर चीज़ अपने पसंद की ही चाहिए।

गहने में दुल्हन का सबसे जरुरी गहना होता है वो है नथ। जब कोई भी दुल्हन जब “नथ” पहनती है तो पूर्ण रूप से वो दुल्हन के स्वरुप में आ जाती है , और साथ ही दुलहन की नथ में जो पहली पसंद होती है वो होती है टिहरी नथ TEHARI NATH

टिहरी नथ की क्या है विशेषता टिहरी नथ गोल वृताकार होती है जिसमे सोने और मोतियों से इस विशेष तरीके से डिजायन किया रहता हुआ है जो देखने में अत्यंत सुन्दर दिखती है टिहरी नथ की डिमांड लगातार बाद रही है इसकी डिमांड केवल उत्तराखंड की महिलाओ में ही नहीं बल्कि उत्तराखंड से बहार की महिलाओ में काफी डिमांड बड़ रही है यह नथ न केवल शादी के अवसर पर दुल्हन के द्वारा पहनी जाती है बल्कि हर शुभ अवसर, पार्टी में भी इस आभूषण का इस्तमाल करते हैं

