मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा दून पीजी पैरामेडीकल कॉलेज एंड हॉस्पिल में दिव्यांग प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नंदा देवी निर्धन दिव्यांग कल्याण के प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह थलवाल को राष्टीय महासचिव श्रीमती मधु जैन तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सचिन जैन द्वारा प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया सम्मान समारोह में उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जिलों से दिव्यांग सम्मिलित हुए जो कि दिव्यांग होने के साथ-साथ अपने क्षेत्र में सामाजिक कार्य तथा दिव्यांगों को जागरूक करने का कार्य कर अपनी सेवा दे रहे हैं

अवसर पर नंदा देवी के अध्यक्ष द्वारा सुंदर कार्यक्रम को संचालन करने के लिए मधु जैन को धन्यवाद देकर विशेष आभार व्यक्त किया कि उन्होंने दिव्यांग जनों के लिए इस तरह का कार्यक्रम रखा जो की एक दिव्यांग दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्य है धन्यवाद कार्यक्रम में दिव्यांगों के कुछ समस्याओं को रखा गया तथा उन्हें पूरा करने की भी आशा को कहा गया
