खिर्सू में क्यों हुए 130 स्कूल बंद

पौड़ी जिले का बहुत ही खूबसूरत कस्बा है खिर्सू यहाँ 130 स्कूल बंद हो रहे हैं क्या है आखिर इसकी वजह
खिर्सू में 130 स्कूल बंद किये जाने के पीछे का कारण है गुलदार , खिर्सू ब्लाक में गुलदार के कारण आतंक का माहौल बना हैं बीते कुछ समय में गुलदार ने 2 बच्चों को अपना निवाला बना लिया जिससे छेत्र में बहुत ही डर का माहौल बना हुआ है।

गुलदार के खौफ को मध्यनज़र रखते हुए पौड़ी के DM आशीष चौहान ने खिर्सू ब्लाक के सभी स्कूलों को अगले दो दिन के बंद करने के आदेश दे दिया है DM ने फारेस्ट विभाग को गुलदार के संभावित इलाके की गश्त करने के साथ ही पिंजरा लगाने और ड्रोन कैमरे को प्रयोग में लाने के आदेश भी दिए है। खिर्सू ब्लाक में ऐसे 130 स्कूल हैं जिसको गुलदार के भय के कारण बंद क्र दिया है , गुलदार को पकड़ने के बाद जीवन के सामान्य होते ही स्कूल तय समय पर खुल जायेगे।
