
चेन्नई में चल रही राष्ट्रीय पारा एथलेटिक्स राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के जतिन शर्मा ने जीता उत्तराखंड के लिए कांस्य पदक वे टी 11 कैटेगरी में 15.45.65 min की टाइमिंग के साथ 5000 मीटर दौड़ में तीसरे स्थान पर रहे।उनके गाइड रनर संस्थान के ही सुंदर सिंह हैं।दोनों ही संस्थान में लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं। जतिन शर्मा पूर्णतः दृष्टि दिव्यांग हैं तथा कक्षा 11 के छात्र हैं तथा सुंदर सिंह उनके गाइड रनर आदर्श विद्यालय में ही कक्षा 9 वीं में पढ़ रहे हैं। दोनों ही बहुत अनुशासित और मेहनती हैं तथा कोच नरेश सिंह नयाल के अंतर्गत पिछले 3 वर्षों से अभ्यासरत हैं।कोच ने बताया कि जतिन इससे पहले भी राष्ट्रीय स्पर्धा में पदक जीत चुके हैं तथा अब उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है।

जैसे ही यह समाचार मिला विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अमित शर्मा जी ने खुशी जताई और दोनों को ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दी।उनका कहना है कि पढ़ाई के साथ साथ खेल बहुत जरूरी हैं और जब ये बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतते हैं तो लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत बन जाते हैं। अब जतिन शर्मा पैरा खेलो इंडिया के लिए भी तैयारी करेंगे ताकि उसमें भी अच्छा प्रदर्शन कर सकें। इस उपलब्धि से जतिन शर्मा के परिवारजन भी काफी खुश हैं और घर पर जश्न का माहौल है।उनका कहना है “हमारा बच्चा दृष्टि दिव्यांग जरूर है पर वह बहुतों की उम्मीद है और हौसलों की मिसाल है।हमें तो बस उसके सपनों को पाने में उसका भरपूर साथ देना है।”
