slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
उद्यमसिंह नगर सीनियर पुरुष लीग प्रारम्भ CAU सचिव महिम वर्मा रहे मुख्य अतिथि -

महिमा वर्मा ने सीनियर पुरुष वर्ग की जिला क्रिकेट लीग उधम सिंह नगर का किया उद्घाटन!

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर के तत्वाधान में The Denn Club (दा डेन क्लब कुंडेश्वरी काशीपुर) में सीनियर पुरुष वर्ग की जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा द्वारा फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कर किया गया। इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष मानस मेघवाल, उप सचिव सुरेश सोनियल, पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा उपस्थित रहे। सचिन महिमा वर्मा ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर के कार्यों की सराहना की।

उद्घाटन मैच एमके स्क्वायर काशीपुर और चंडी क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। एमके स्क्वायर शिवालिक अकैडमी काशीपुर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमके स्क्वायर अकादमी ने 30 ओवरों में 252 रन 6 विकेट खोकर बनाएं। जिसमें अलाउद्दीन ने 71 गेंद पर 99 रन, मोहम्मद हारुन ने 46, मोहम्मद नाजिम ने 36 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। चंडी क्रिकेट क्लब की तरफ से संजय गोस्वामी ने 2 मनीष रावत ने मोहम्मद नादेश, अध्रुव ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य पीछा करने उतरी चंडी क्रिकेट की पूरी टीम 150 रनों पर ऑल आउट हो गई। चंडी क्रिकेट अकादमी की तरफ से अमित रावत 24 और मोहित रावत ने 40 रनों का योगदान दिया। हारुन में 5 विकेट, दीपांश जोशी ने 3 विकेट, प्रियदर्शन ने एक विकेट लिया। एमके स्क्वायर शिवालिक एकेडमी ने यह मैच 93 रनों से जीत कर दो अंक प्राप्त कर लिए। इस मैच के अंपायर मोहम्मद इसरार अंसारी और प्रभजोत सिंह ऑनलाइन स्कोरर गुरजीत सिंह रहे। इस अवसर पर अमित जिंदल, सत्यम शर्मा ,राजीव ठुकराल, शिशिर शर्मा ,एके चहल, कादर खान ,नूर आलम, गौरव तिवारी, आफताब आलम, दा डेन क्रिकेट क्लब के फाउंडर निशांत गुप्ता और नितिन अधिकारी, बलवंत सिंह, इंद्र नीलकर, संजय सिंह, मानिक अरोड़ा तमाम खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *