
आगामी प्रथम सीनियर रास्टीय मिश्रित नेशनल चैंपियनशिप 2024 -25 के लिए चयन ट्रायल 1 से 4 अक्टूबर को कोरमंडला इंदौर स्टेडियम बेंगलोर कर्नाटक मे आयोजित किया जायेगा.

इस प्रतियोगिता हेतु उत्तराखंड के नेट बाल खिलाड़ियों को काशीपुर के संस्कार स्कूल मे ट्रायल देना होगा, जो 15 सितम्बर को आयोजित होगा। अनिल घिड़ियाल और मनीष शर्मा ट्रायल के इंचार्ज होगे।
उत्तराखंड नेट बाल के सचिव सुरेंद्र कुमाई ने बताया कि नेटबाल खिलाड़ियों के लिए यह स्वर्णिम अवसर है ।
