ट्रांसपोर्ट की हड़ताल ख़त्म, फ़िलहाल नहीं लागू होगा नया कानून

ट्रासपोटरो की पुरे देश में हड़ताल से आम नागरिक को बड़ी फजीहत झेलनी पड़ी जिसको मध्यनज़र रखते हुए सरकार ने हिय एंड रन के कानून को फिलहाल ठन्डे बास्ते में डाल दिया है और इस निर्णय से ट्रासपोटरो ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस ने हड़ताल पर गए ड्राइवरों को काम पर लौटने की अपील की है।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला कांग्रेस परिवहन के प्रतिनिधयों से बैठक कर नए कानूनों के विषय पर चर्चा की और निर्णय लिया की हिट एंड रन का कानून फ़िलहाल लागु नहीं होगा इसके बाद संगठन के अध्य्क्ष अमृत लाल मदान ने हड़ताल को वापस लेने का निर्णय लिया।
