slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
देवभूमि के स्वाद का जादू छाया गुजरात में —झंगोरे की खीर और बाल मिठाई ने जीता पर्यटकों का दिल -

केवड़िया (एकता नगर, गुजरात) में उत्तराखंड का जलवा — स्थानीय व्यंजनों ने लूटी महफ़िल, फूड स्टॉल पर उमड़ी भीड़

केवड़िया, गुजरात। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एकता नगर, केवड़िया में 1 नवंबर से 15 नवंबर तक आयोजित भव्य पर्यटन महोत्सव में देश के सभी प्रदेशों के पर्यटन विभागों ने अपने-अपने सांस्कृतिक और खाद्य स्टॉल लगाए। इस आयोजन में 5 नवंबर को “उत्तराखंड दिवस” के रूप में विशेष रूप से मनाया गया, जिसमें उत्तराखंड ने अपने पारंपरिक व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया।

उत्तराखंड की ओर से गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) और कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) की संयुक्त टीम ने राज्य के पारंपरिक व्यंजनों की श्रृंखला प्रस्तुत की। झंगोरे की खीर, मंड़वे की रोटी, गहत का फाणा, चौसा, आरसे, रोटना, बाल मिठाई और कुमाऊनी रायता जैसे स्वादिष्ट पारंपरिक पकवानों ने पर्यटकों का मन मोह लिया।

फूड स्टॉल पर उत्तराखंडी व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भी भारी भीड़ उमड़ी रही। उत्तराखंड के स्वाद और संस्कृति की इस झलक ने पूरे आयोजन में विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया।

इस अवसर पर उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज तथा गुजरात के पर्यटन मंत्री श्री मुलुभाई बेरा ने स्टॉल का भ्रमण कर टीम का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर पूरी टीम के कॉर्डिनेटर श्री अजय चौहान विशेष कार्य0 अधिकारी, जबकि फ़ूड टीम का नेतृत्व श्री सुशील पंवार द्वारा किया गया सुनील मैठाणी बरि0प्रबंधक,वीरेन्द्र राणा बरि0प्रबंधक,संजय शर्मा बरि0प्रबंधक, एवम श्री पांडेय KMVN

उत्तराखंड के स्वाद और आतिथ्य ने एक बार फिर यह साबित किया कि देवभूमि न केवल प्राकृतिक सौंदर्य की धरोहर है, बल्कि अपने पारंपरिक व्यंजनों और संस्कृति से भी दिल जीत लेती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *