कीपिंग के लिए उत्साहित हैं राहुल : द्रविड़

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि बेतरीन बल्लेबाज़ के ० एल ० राहुल टेस्ट मैचों में विकेट कीपिंग के लिए बहुत उत्साहित हैं इससे पहले उन्होंने टी 20 और एक दिवसीय क्रिकेट में विकेट कीपिंग कि है इन दोनों प्रारूपों में इन्होने ना केवल बहुत अच्छी बल्लेबाज़ी कि है बल्कि विकेट कि पीछे भी शानदार प्रदर्सन किया है
द्रविड़ ने बताया कि उनके लिए टेस्ट मैचों में कीपिंग करना एक चुनौती तो है पर वो इसके लिए तैयार होने के साथ उत्साहित भी हैं अब के० एल० दोहरी जिम्मेदारी उठानी को तैयार हैं साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये राहुल को कुछ अलग करने का अवसर भी हैं अब देखने वाली बात रहेगी कि के० एल० इस दोहरी जिम्मेदारी को कैसे निभाते हैं
