गंगा नदी का उदय स्थान

भौगालिक दृश्टिकोण से भारत की सबसे लम्बी नदी गंगा नदी है जिसका भारत में कुल मार्ग 2525 किलोमीटर है जो अंत में बंगाल की खाड़ी में गिरती है गंगा नदी जब बंगलादेश में प्रवेश करती है तो इस नदी का नाम गंगा की जगह पदमा हो जाता है पुराणों के अनुसार स्वर्ग में गंगा नदी को मंदाकनी व पाताल में भागीरथी कहते हैं|

गंगा नदी का जन्म उत्तराखंड में होता है पर आम तौर पर ये माना जाता है कि गंगा नदी का जन्म हरिद्वार से होता है पर वास्तविक रूप से गंगा नदी का जन्म होता है देवप्रयाग में यहाँ पर भागीरथी और अलकनदा का संगम है , भागीरथी जो कि गोमुख से निकलती है देवपरयाग में बद्रीनाथ से आने वाली नदी अलकनंदा से मिलती है और आगे का सफर गंगा के नाम से करती है पंच प्रयागो में देवप्रयाग का सबसे ज्यादा महत्व है
