BRICS से मिला इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम को निमंत्रण …16 से 21 दिसंबर आयोजन होगा रूस के मास्को शहर में

उत्तराखंड से 2 खिलाड़ी और सहायक कोच/गोलगाइड हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में चयनित।5 दिसंबर को कोच्चि केरल में सिलेक्शन कमिटी ने किया टीम का ऐलान।टीम अनुभवी और नए खिलाड़ियों से भरी है।उत्तराखंड से खिलाड़ी के रूप में शिवम सिंह नेगी और तुषार कुमार तथा नरेश सिंह नयाल सहायक कोच/गोलगाइड के रूप में हैं।

शिवम और तुषार दोनों ही राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून उत्तराखंड से हैं और वहीं कोच नरेश सिंह नयाल से प्रशिक्षण लेते हैं।दोनों ही इससे पहले भी टीम इंडिया को रिप्रेजेंट कर चुके हैं।अब रूस के मॉस्को शहर में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे।

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम
खिलाड़ी
1.किलिंगसन डी मारक, मेघालय
2.प्रदीप पटेल,दिल्ली
3.विष्णु वघेला,गुजरात
4.शिवम सिंह नेगी, उत्तराखंड
5.तुषार कुमार,उत्तराखंड
- विपुल शर्मा , दिल्ली
- विजय ,गुजरात
- मोहम्मद शबीर,दिल्ली
गोलकीपर:
1.सुजीत पी एस,केरल
2.प्रफुल लिखितकर,मध्य प्रदेश
स्टाफ:
सुनील जे मैथ्यू,केरल(हेड कोच)
नरेश सिंह नयाल,उत्तराखंड(सहायक कोच/गोलगाइड)
डिथो योयोहों,नागालैंड(टेक्निकल सहायक)
मोहम्मद रशद ,केरल(टीम समन्वयक)
