slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
खुद के लिए मोका तलाशाती नन्ही अंतरा … -

खुद के लिए मौका तलाशती नन्ही अंतरा

श्रीनगर के किसी भी कार्यक्रम में हाल तालियों की गड़गड़ाट से गुज रहा हो तो अनुमान लगा दीजिए कि वहाँ छोटी सी अंतरा का नृत्य चल रहा है जो कि दर्शको को ताली बजने पर मजबूर कर रहा है, हिंदी, गढ़वाली, कुमाउनी, जौनसारी कोई भी गाना हो अंतरा जब मन्त्र मुक्त हो कर उन गानो पर डांस करती है तो लगता है कोई मजी हुई नृत्यांगना नाच रही है उसमे नाचने की कला का ऐसा जूनून है कि  ऐसा लगता है कि उसके जीवन का लक्ष्य डांस में ही बसता है।

हम यहाँ बात कर रहे हैं श्रीनगर में रहने वाली अजय असवाल और पूजा असवाल की इकलौती पुत्री अंतरा असवाल की (अनु) की अंतरा कक्षा  3 की छात्रा है उनकी उम्र महज 8 वर्ष है पिता NTPC जोशीमठ में अपनी सेवा दे रहे हैं और उनकी माँ NIT श्रीनगर, में जॉब कर रही है , हर माँ-बाप की तरह अजय और पूजा भी चाहते हैं उनकी बेटी पढ़ – लिखकर एक अच्छी नौकरी करे पर अंतरा के नन्ही आखो ने अपने लिए कुछ और ही सपने सजा लिए हैं अंतरा को जीवन में नृत्य के अलावा कुछ दिखता ही नहीं है एक अनोखा जूनून है इस छोटी सी बालिका में नृत्य के लिए जिस भी मंच पर इसको मौका मिला है उसने खुद को साबित किया है कि वो कितनी कुशल नृत्य कर सकती है, पूजा असवाल (उनकी माँ ) ने बताया कि जब वो पहली क्लास में थी तब से डांस करती हैं , स्कूल के कार्यक्रम हो, श्रीनगर में आयोजित वैकुण्ड चतुर्दसी का मेला हो या कर्त्यव्य प्रॉडस्क्शन हाउस द्वारा आयोजित भव्य आयोजन हो उसमे समां बाँध देती है अंतरा।

अंतरा का कोमल मन और उनके माता – पिता भी खुद से एक सवाल जरूर करते हैं है कि क्या होगा आगे कैसे इसकी कला को बड़ा मंच मिलेगा जहा ये अपना हुनर दिखा सके और अपनी प्रतिभा के साथ न्याय कर सके, पर किसी कि समझ में कुछ नहीं आता कि क्या किया जाय ? हालांकि अभी अंतरा कि उम्र छोटी है उसे आने वाले भविष्य में मोके मिल सकते हैं पर फिर भी उसकी चिंता का होना लाजमी भी है। हर कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद अंतरा आखे खुद के लिए मौका तलाशती रहती है , आखिर इंतज़ार कब तक  ………….???

प्रतिक्रियाए

में अंतरा का डांस उसके बचपन से देख रहा हु वो बहुत कमल का नाचती है और में हमेशा उसको डांस करते देखना बहुत पसंद है , और आगे भी में उसको देखना पसंद करुगा – (अशोक सकलानी)

डांस मतलब अनु  मेरी तो ये परिभाषा है डांस की, जब भी किसी को डांस करती हुई देखती हु तो अनु का डांस ही नज़र आता है she is  very nice dancer good luck Antra  – ( प्रीती )

मुझे यकीन है एक दिन अनु उत्तरखंड का नाम डांस में जरूर रोशन करेगी इस प्रतिभावान लड़की को जरूर मौका मिलना चाइये – (प्रमोद चौहान)

अनु को डांस करते देना बहुत अच्छा लगता है उसे हर स्टेप का पता है की कैसे करना है और वो बहुत मेहनत भी करती है आल थे वैरी बेस्ट अनु – ( नेहा , देहरादून )

अंतरा को उत्तराखंड मंथन की ओर से शुभकामनाये ।

स्टोरी राइटर :- उपेन्द्र पंवार (देहरादून)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *