कल होगा पांडुकेश्वर में कुबेर उत्स्व
Kuber Utsav will be held in Pandukeshwar tomorrow

कल पांडुकेश्वर ( चमोली ) में कुबेर उत्स्व का भव्य आयोजन होने रहा है पांडुकेश्वर में यक्षराज भागवान बद्रीविशाल के खजांची तथा रावण के सौतेले भाई श्री कुबेर भगवान का मंदिर जीर्णोद्वार हुआ है जिसकी विधिवत पूजा पाठ और विधि विधान के साथ भगवान कुबेर मकर संक्रांति के दिन अपने नव मंदिर में विराजमान हुए हैं अब दिनांक 7 तारीख से पांडुकेश्वर में भव्य कुबेर उत्स्व का आयोजन समस्त पांडुकेश्वर के ग्राम वासियो द्वारा किया जा रहा है। मान्यता है की भारत का एक मात्र कुबेर का मंदिर पांडुकेश्वर में है।

सूत्रों के हवाले से ये भी खबर आ रही है की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस अवसर पर पांडुकेश्वर जा सकते हैं इस पावन उपलक्ष को भव्य बनाने हेतु बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्क्षय श्री किशोर पंवार सम्पूर्ण उत्तराखंड और दिल्ली तक कई विख्यात हस्तियों को निमंत्रण देकर 7 फ़रवरी को पांडुकेश्वर आने को आमंत्रित किया है|

बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्क्षय श्री किशोर पंवार ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी , हरीश रावत , त्रिवेंद्र सिंह रावत , उत्तराखंड बीजेपी अध्य्क्ष महेंद्र भट्ट, सतपाल महाराज , धन सिंह रावत आदि विशिष्ट व्यक्तियों को निमंत्रण दे चुके है पांडुकेश्वर में कुबेर उत्स्व को भव्य बनाने हेतु बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्क्षय श्री किशोर पंवार की व्यस्तता देखते ही बनती है उन्होंने इस उत्सव को विशेष स्वरुप देने हेतु कमर कस ली है, श्री कुबेर भगवान का मदिर पर्यटन और सस्कृति दोनों की दृश्टिकोण को से महत्वपूर्ण है

पांडुकेश्वर सम्पूर्ण ग्रामवासियो को उत्तराखंड मंथन की तरफ से कुबेर उत्स्व हेतु हार्दिक बधाईया |
