कही आपकी थाली में भी तो नहीं हैं प्लास्टिक के चावल ??

हम अपने आस पास देखते हैं कि पूरा वातावरण प्लास्टिक से भरा पड़ा है हर चीज़ प्लास्टिक कि बनी देखने को मिल रही है ये प्रकृति के लिए हानिकारक तो पर दैनिक जरुआतो में जम के इस्तमाल होता है प्लास्टिक , आपने कभी सोचा नहीं होगा कि प्लास्टिक जल्द ही आपकी थाली में भी दस्तक देगा जो की आपकी सेहत से एक बड़ा खिलवाड़ करेगा।

इस दिनों घरो में प्रयोग होने वाले चावलों में प्लास्टिक के चावल भी मिले हुए नज़र आ रहे हैं रंग और आकर से आप अनुमान नहीं लगा सकते कि ये चावल प्लास्टिक से निर्मित हैं, पर जैसे ही इनको पानी में धोने डालते हैं ये ऊपर आकर तैरने लगते हैं।
प्रेमनगर निवासी बलवंत सिंह पंवार ने लगभग 2 kg पलिस्टिक के चावल जमा किये हैं उनका कहना है कि ये न केवल सरकारी दुकानों में अपितु कई ब्रांड के चावलों में भी इस [रकर कि मिलावट मिल रही है जो कि आपकी सेहत से खिलवाड़ कर रही है , उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन मिलावट करने वालो को पकड़ा जाय, नहीं तो लोग कई बिमारियों के शिकार बन जायेगे। उत्तराखंड मंथन भी इस विषय पर चिंतित है कि आखिर ये प्लास्टिक के चावल कहा निर्मित हो रहे हैं जो कि हूबहू असली चावल कि तरह ही हैं पर है ये केवल एक छलावा यह चिंता का विषय है
