केदारनाथ में भारी बारिश, भीमबली में फटा बादल

बीती रात पुरे उत्तराखंड में भारी बारिश देखने मिली पूरी रात लोग दहशत में रहे , इस बारिश का प्रभाव केदारनाथ में भी देखने को मिला सबको ये भय सत्ता रहा था की कही 2013 की आपदा की पुनरावर्ती ना हो ,पर अभी तक कोई जान के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

केदारनाथ के समीप भीमबली क्वे उप्पर पहाड़ी पर बादल फटने के भी खबर है , जिससे समूचे केदारनाथ क्षेत्र में भय का माहौल उतपन्न हो गया है , इधर गौरीकुंड और सोनप्रयाग में एतिहातन सभी पर्यटकों को सचेत किया गया है। मौसम विभाग ने इसकी घोषणा पहले ही कर दी थी। जंगलचट्टी , लिमचोली कौडियाला, जानकीचट्टी आदि स्थानों पर अतरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। रामपुर में मंदाकनी का वेग इतना ज्यादा था की ऐसा लग रहा था कि जैसे भूकंप के झटके आ रहे हो
