उत्तराखंड भू कानून में CM धामी कर सकते हैं बड़ा फेरबदल

इन दिनों उत्तराखंड में भू कानून की माँग जोरो से उठाने लगी है। हाल ही में देहरादून में कई राजनैतिक सगठनो, सामजिक संगठनों, भूतपूर्व सैनिको, राज्य आंदोलनकारियों ने एक महा रैली का आयोजन देहरादून में किया था जिसमे गढ़वाल, कुमाऊ, जौनसार से बहुत बड़ा जनसैलाब उमड़ कर आया था। जिसके चलते उत्तराखंड सरकार का सार्थक कदम उठाना स्वाभाविक है CM धामी जिसकी पूरी तैयारी में हैं सूत्रों कई माने तो उत्तराखंड भू कानून में बड़ा फेरबदल हो सकता है , भू कानून को लेकर जो कमेटी गठित की गयी है वो इसमें संसोधन करने जा रही है जिसके बाद गैर उत्तराखंडी को उत्तराखंड में जमीन खरीदना मुश्किल हो जायेगा।

2003 में मुख्यमंत्री तिवारी द्वारा पारित एक संसोधन जिसमे गैर उत्तराखंडी के लिए 500 वर्ग मीटर तक जमीन खरीदने कई सीमा तय कर दी गयी थी जिसमे बी सी खंडूरी ने परिवर्तन कर यह सीमा 250 कर दी थी , परन्तु इसमें बड़ा परिवर्तन किया पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्होंने इन प्रतिबंध को यह कह कर हटा दिया की इससे निवेशक आकर्षित होंगे परन्तु अब उत्तरखंड के निवासी मांग कर रहे हैं कि बाहरी लोगो को जमीन बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाय।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड के लोगो के हित में जल्द ही बड़ा फैसला आना वाला है इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड भू कानून में बड़ा फेरबदल हो सकता है
