slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
रोमांच से भरी रही बद्रीनाथ – माणा बाइक रैली -

जी एम वी एन एव स्थानीय आयोजको के तत्वावधान मे एम टी वी चैलेंज सम्पन्न हुआ।

स्थानीय आयोजको द्वारा विगत तीन वर्षो से बद्रीनाथ धाम से माणा पास तक की साइकिल एव बाइक रैली का आयोजन किया जाता है।

भारत के इस तीसरे नम्बर के सबसे ऊंचाई वाले मोटरेवल दर्दे पर यह आयोजन अपने आप मे इसे अलग ही बनाता है।

इस बार इस आयोजन मे प्रदेश की सबसे बडी पर्यटन इकाई ग म वि नि भी इस आयोजन मे सम्मिलित होकर इस आयोजन का महत्व को बढाया है। इसमे दूर दूर से आये हुये प्रतिभागियो ने इस रैली का आनंद लिया, इस बार इसमे दिल्ली और पंजाब के बहुत सारे खिलाडियो ने प्रतिभाग किया।

 

आपको बताते चले कि देवताल मे जाने के लिए स्थानीय प्रशासन के अलावा भारतीय सेना की अनुमति लेना भी बहुत अनिवार्य है जगह जगह पर आर्मी चैक पोस्ट है बिना प्रमिशन जाना सम्भव नही है सबसे पहले घस्तोली फिर रत्ताकोना और फिर जगरांव पडता है बेहद ही खुबसूरत द्ष्यो के साथ जगरांव के बाद कब देवताल आता है पता ही नही चलता। यह भारत के लिए साहसिक खेल का महत्व तक ही सीमित न हो कर सामरिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। इस बार रैली को माननीय मुख्यमन्त्री द्वारा भी वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुए शुभकामनाऐ प्रस्तुत की। बद्रीनाथ धाम के रावल जी द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। स्थानीय लोगो और खिलाडियो मे इस आयोजन के लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।


हमेशा की भांति अगले वर्ष के लिए भी अभी से भूमिका बनायी जा चुकी है। आयोजन मे जिला पर्यटन अधिकारी ग म वि नि के ए जी एम रावत जी आर्मी के कर्नल बिष्ट जी मन्दिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मन्दिर समिति के सी ई ओ थपलियाल जी एवं अन्य बहुत सारे गणमान्य व्यक्तियो ने भाग लिया।व सभी के द्वारा गढ़वाल मंडल विकास निगम और इसकी मॉनिटरिंग संगठन उत्तराखंड के अध्यक्ष अजय भट्ट की भूरी भूरी प्रशंसा की गई और आगे के लिए भी शुभकामनाएं दी गई ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *